Hello Friends! जैसा कि मैंने अपने पहले ब्लॉग में Last line में कहा था कि B.Ed की डिग्री हासिल करने के बाद मेरे पास टीचिंग fild में कैरियर बनाने की योग्यता आ चुकी थी।🤩 बस अब क्या था औरों की तरह मैं भी उसी भीड़ में शामिल हो गई जिसमे राजस्थान के 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हैं। एक तो मैं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हूं जहां आपके पास सेल्फ स्टडी के सिवाय और कोई ऑप्शन नहीं है, सेल्फ स्टडी करते करते Reet clear हो गया तो सरकारी नौकरी की कुछ उम्मीद जगी। जैसे ही राजस्थान सरकार ने वेकेंसी निकली पूरी दुनिया के साथ ही हमारे देश में भी covid 19 दस्तक दे दी। और फिर एक दिन माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने घोषणा कर दी की पूरे देश में lockdown लगा दिया गया है। फिर क्या था मेरे जैसे लाखों बेरोजगारों के सपनो पर पानी फिर गया 😥 गरीब, बेरोजगार सबको अपनी जान बचाने अपने घर पर जाना पड़ा । मैं तो उस समय अपने गांव में ही थी , कुछ भी समझ नहीं आ रहा था क्या करे क्या ना करें। दिन प्रतिदिन अवसाद ग्रस्त होने लगे ...